{"_id":"67c21b45d00dbd0e790d8a40","slug":"a-woman-constable-was-sexually-exploited-by-luring-her-with-the-promise-of-love-and-marriage-through-facebook-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100985-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: फेसबुक के जरिये प्यार, शादी का झांसा, बनाए संबंध, महिला सिपाही का यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: फेसबुक के जरिये प्यार, शादी का झांसा, बनाए संबंध, महिला सिपाही का यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 01 Mar 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:53 AM IST
सार
फेसबुक पर दोस्ती की। फिर लगातार प्यार होने की बात कहता रहा। मिलने के लिए कमरे पर आया और शादी का वादा कर पांच दिन रुका। इस दौरान संबंध बनाए। बाद में शादी की बात टालता रहा और यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जनपद में तैनात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सिपाही से सोटावली नवीन मंडी गढ़ रोड हापुड़ निवासी विकास कुमार ने फेसबुक के जरिये दोस्ती की। फिर प्यार का इजहार कर शादी का वादा करते यौन शोषण किया। इस बीच बेटी भी हो गई, लेकिन शादी नहीं की। इस बीच साढ़े चार लाख रुपये भी ठग लिए। अब महिला सिपाही और उसकी बेटी को मारने की कोशिश कर रहा है। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला सिपाही के अनुसार विकास कुमार ने फेसबुक पर दोस्ती की। फिर लगातार प्यार होने की बात कहता रहा। 14 जून 2022 को मिलने के लिए कमरे पर आया और शादी का वादा कर पांच दिन रुका। इस दौरान संबंध बनाए। बाद में शादी की बात टालता रहा और यौन शोषण करता रहा। 10 जनवरी 2024 को बेटी भी हो गइ। अब वह बेटी सहित मारने की धमकी दे रहा है। विकास का भाई आकाश भी गंदी निगाहों से देखने के साथ बदतमीजी कर रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार विकास इस बीच सोने की चेन, दो अंगूठी और 4 लाख 35 हजार रुपये भी ठग चुका है। पीड़िता के अनुसार आरोपी इसी तरह कई लड़कियों और महिलाओं को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करता रहा है। उस पर थाना हापुड़ देहात में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में विकास, उसके भाई आकाश और मां राजबाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन