{"_id":"6980d0b3d2ea686b9b0c332c","slug":"a-woman-committed-suicide-by-hanging-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मायकेवाले ले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मायकेवाले ले गए शव
Mon, 02 Feb 2026 09:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:59 PM IST
सार
अनिल से कहासुनी के बाद गीता मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई, जहां पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, रात करीब 10:00 बजे अनिल कमरे में पहुंचा तो गीता के शव को फंदे पर लटका देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गभाना क्षेत्र के गांव पनिहावर में 1 फरवरी की रात गृहक्लेश में एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष के लोग पुलिस प्रक्रिया के बाद शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने बताया कि अनिल की शादी आठ साल पहले अकराबाद के गांव अधौन की गीता के साथ हुई थी, लेकिन दोनों के बीच आए दिन विवाद होने से घर में क्लेश बना रहता था। 1 फरवरी की रात अनिल से कहासुनी के बाद गीता मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई, जहां पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, रात करीब 10:00 बजे अनिल कमरे में पहुंचा तो गीता के शव को फंदे पर लटका देखकर होश उड़ गए, अनिल की चीख-पुकार पर सुनकर परिवार के अलावा आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा। सूचना पर गीता के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। गीता ने अपने पीछे एक बेटे को छोड़ा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मायके पक्ष के लोगों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि शव को मायके वाले शव को ले गए हैं, अभी मायके पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन