फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A woman coming from Mathura was abused and beaten up

Aligarh: वृंदावन से परिक्रमा कर लौट रही महिला से बस में की अभद्रता, मारपीट, दोनों आरोपी लिए हिरासत में

Mon, 14 Jul 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 01:17 AM IST
सार

पुलिस ने अभद्रता करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि महिला की ओर से इस प्रकरण में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन
A woman coming from Mathura was abused and beaten up
पुलिस ने दोनों आरोपी हिरासत में लिए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना मडराक क्षेत्र के मथुरा रोड पर 13 जुलाई को दो लोगों ने बस में सवार एक महिला से अभद्रता करने के बाद मारपीट की। थाना पुलिस ने बताया कि महिला वृंदावन से परिक्रमा कर मडराक लौट रही थी। मडराक से पहले इगलास के एक होटल पर दोनों आरोपियों ने महिला से बातचीत की थी, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन


आरोपी महिला के जानने वाले बताए जा रहे हैं। इस कहासुनी के बाद सभी बस में बैठ गए। इसके बाद मडराक थाना क्षेत्र के मथुरा रोड पर पहुंचने ही बस में फिर से दोनों लोगों ने महिला से अभद्रता की। इसके बाद मारपीट कर दी। इस पर बस में मौजूद सवारियों ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभद्रता करने वाले दोनों आरोपियों किशनलाल निवासी छतारी बुलंदशहर, आकाश कुमार निवासी पहासू बुलंदशहर को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि महिला की ओर से इस प्रकरण में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed