{"_id":"69c303ccb1cc9f83bd0e0d6c","slug":"a-woman-attempted-suicide-at-jattari-chowki-aligarh-news-c-2-1-mrt1037-936555-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जट्टारी चौकी में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जट्टारी चौकी में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
पुलिस चौकी में महिला को समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : samvad
टप्पल थाना क्षेत्र की जट्टारी पुलिस चौकी में एक महिला ने मंगलवार दोपहर खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। यहां मौजूद लोगों ने महिला के हाथ से केरोसिन की केन छीनी और आग लगाने से पहले उसे काबू में कर लिया। महिला का आरोप है कि वह अपनी शिकायत लेकर आई थी, लेकिन दरोगा ने उससे अभद्रता की और मोबाइल छीन लिया।
पीड़िता ममता पत्नी राहुल निवासी ग्राम मांदक की रहने वाली है। महिला का कहना है कि छह माह पहले उसके घर के पास से जा रही बिजली की लाइन में शार्ट सर्किट हुआ था और उससे उसके घर में आग लग गई थी। करीब 20-22 लाख का नुकसान हुआ था। तब से वह बिजली विभाग अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उसने बिजली विभाग अधिकारियों से कहा कि अब लाइन के नीचे गेहूं और पुआल रखा है, फिर से हादसा हो सकता है। इस पर बिजली विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी।
ममता सोमवार की शाम बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंची थी, यहां दरोगा व एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ अभद्रता की और मोबाइल छीन लिया। महिला का आरोप है कि उसके साथ काफी अपमानजनक व्यवहार किया गया। इससे वह मानसिक रूप से काफी आहत हो गई। महिला मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दोबारा चौकी पहुंची और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। आरोप यह भी है कि पुलिसकर्मी खड़े देखते रहे और चौकी में मौजूद लोगों ने उसे बचाया।
विज्ञापन
टप्पल थाना प्रभारी शिवप्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की समस्या से बिजली विभाग के एसडीओ को बता दिया गया है। ग्रामीण और पीड़ित परिवार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
- एसएचओ द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला बिजली विभाग से संबंधित है। बिजली विभाग या पुलिस जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - शिशिर कुमार सिंह, एसडीएम, खैर।