फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A waiting order for free bus travel on Rakshabandhan

अलीगढ़ः बहनों को रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा के आदेश का इंतजार

Mon, 09 Aug 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
A waiting order for free bus travel on Rakshabandhan
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बहनों को रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा के आदेश का इंतजार है। 21 अगस्त को रक्षाबंधन है। अभी तक शासन ने इस संबंध में कोई भी निर्णय नहीं लिया है। इस बार फ्री बस यात्रा का लाभ बहनों को मिलेगा या नहीं, इसको लेकर अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि रोडवेज को कोरोना काल में हुए घाटे के चलते यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस सरकार इस बार इस योजना का लाभ न दे।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोडवेज परिक्षेत्र में सात डिपो हैं। इन सभी से 675 से अधिक बसों का संचालन संचालन होता है। प्रतिदिन करीब दो लाख यात्री सफर करते हैं। कोरोना काल में पहले लॉकडाउन में बसों के पहिये थमे रहे। बाद में बसों को शुरू भी किया गया तो रोडवेज अभी तक सवारियों को तरस रहा है। इसके चलते निगम को काफी नुकसान हो रहा है। शासन इसी नुकसान को देखते हुए अभी तक रक्षाबंधन के दिन फ्री बस यात्रा कराने से बच रहा है। आरएम अलीगढ़ परवेज खान ने बताया कि अभी तक निगम मुख्यालय की ओर से फ्री यात्रा को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। आदेश आने के बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed