फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A tanker full of milk hit the car and overturned

Aligarh News: दूध से भरे टैंकर ने कार को मारी टक्कर, पलटा

Wed, 07 Aug 2024 05:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
A tanker full of milk hit the car and overturned
टोल प्लाजा पर पलटा दूध से भरा टैंकर। संवाद - फोटो : Samvad
गभाना टोल प्लॉजा पर मंगलवार की शाम दूध से भरे टैंकर ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दूध से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के विजय नगर निवासी प्रेमपाल यादव अपने परिवार के साथ कार से अलीगढ़ से गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही हाईवे टोल प्लॉजा के पास पहुंचे कि पीछे से तेजगति से आ रहे दूध के टैंकर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर पलट गया और दूध सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन




हादसे में कार सवार प्रेमपाल यादव, पदमा यादव, रामअवतार यादव घायल हो गए। टैंकर में सवार शाहरुख, अफरोज, गुलबहार निवासीगण चांदपुर थिरौली एटा घायल हो गए। टोल प्लाजा की टीम ने घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। टोल कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा दिया। टैंकर चालक का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed