{"_id":"64107953eb6851b4610b4228","slug":"a-sudden-fire-broke-out-in-the-cng-tempo-carrying-the-ride-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सवारी ले जा रहे सीएनजी टेंपो में अचानक लगी आग, जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सवारी ले जा रहे सीएनजी टेंपो में अचानक लगी आग, जलकर हुआ राख
Tue, 14 Mar 2023 07:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 14 Mar 2023 07:10 PM IST
सार
सीएनजी के टैंपू में चार से पांच सवारी लेकर अलीगढ़-पलवल खैर राजमार्ग से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही टैंपू गाँव करसुआ के पास पहुंचा, अचानक उसमें आग लगने से चिंगारी उठने लगीं।
विज्ञापन
जलता हुआ सीएनजी टेंपो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर गांव का कुआं के पास सीएनजी टेंपो में अचानक आग लग गई। टेंपो के अंदर बैठी सवारियों में भगदड़ मच गई। कुछ ही क्षणों में टैम्पू आग की लपटों में तब्दील हो गया और जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र के नादा बाजिदपुर निवासी मनीष पुत्र बबलू सीएनजी का टेंपो चलाते हैं। सीएनजी के टैंपू में चार से पांच सवारी लेकर अलीगढ़-पलवल खैर राजमार्ग से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही टैंपू गाँव करसुआ के पास पहुंचा, अचानक उसमें आग लगने से चिंगारी उठने लगीं।
विज्ञापन
जिससे टेंपो के अंदर बैठी सवारियों में अफरा तफरी मच गई। टेंपो चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस औरअग्निशमन के कर्मी पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने सीएनजी का टैंपू में लग रही आग पर काबू पाया। उससे पहले सीएनजी का टैंपू धू-धू जलकर राख हो गया।
विज्ञापन