फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A strange child born in Aligarh

अलीगढ़ में एक अजीब बच्चे का जन्म, मछली जैसी हो जाती है त्वचा

Sun, 12 Jul 2020 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
A strange child born in Aligarh
जन्म के बाद बच्चा... - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के निजी अस्पताल में एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया है। बताते हैं कि तीन करोड़ प्रसव के दौरान ऐसे विचित्र बच्चे जन्म लेते हैं। ऐसे बच्चे के जीवित रहने के आसार कम रहते हैं। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान में अलीगढ़ से पूर्व दिल्ली के कस्तूरबा हॉस्पिटल में ऐसा विचित्र बच्चा पैदा हुआ था। एबीसी a12 जींस के कारण ऐसे बच्चे पैदा होते हैं। इसमें बच्चों की खाल मछली की तरह हो जाती है। सरवाइव करना मुश्किल होता है।  
विज्ञापन


हॉस्पिटल के डॉक्टर  संजय भार्गव और  उनकी डॉक्टर पत्नी मणि भार्गव ने बताया  की यह बीमारी बेबी  हार्लीक क्रीम इथयोलिस कहलाती है। ऐसी बीमारी तीन करोड़ प्रसव के बाद सामने आती है। इसमें बच्चों की स्किन मछली की स्किन की तरह हो जाती है। ऐसे बच्चे जन्म के बाद बच नहीं पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के विष्णुपुरी स्थित वरुण हॉस्पिटल में अजीब शक्ल वाली बच्ची का जन्म हुआ है। नवजात को देखकर चिकित्सक और हॉस्पिटल के स्टॉफ ही नहीं, परिजन भी हतप्रभ हैं। चिकित्सक का कहना है कि नवजात हार्लेक्विन इक्थियोसिस से ग्रसित है। दुनिया में इस तरह के चंद मामले ही अब तक सामने आए हैं।  

कासगंज के गंजडुंडवारा निवासी 35 वर्षीय महिला को अधिक रक्तस्राव होने पर शुक्रवार शाम को विष्णुपुरी स्थित वरुण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला को पहले से एक बच्चा है। उसके बाद कई बार महिला का गर्भपात हो चुका है। इस बार एहतियातन तमाम टेस्ट हुए थे। शनिवार को जांच करने पर पता चला कि बच्चे की धड़कन ठीक नहीं है।


इसके बाद परिवार की सहमति से ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ। अजीबोगरीब नवजात देखते ही डॉक्टर से लेकर वहां मौजूद स्टाफ चौंक गए। बच्ची सामान्य नवजात से बिल्कुल अलग है। उसकी आंखें काफी बड़ी हैं। आंखों का रंग सुर्ख लाल है। शरीर का रंग भी अलग है। त्वचा ऐसी है, जैसे चाकू से काट दी गई हो। मुंह बड़ा सा खुल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed