{"_id":"6945a4d4fdda95f5cd067f34","slug":"a-report-has-been-filed-regarding-a-death-in-a-road-accident-aligarh-news-c-64-1-sali1007-102476-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कस्बे के सादाबाद मार्ग स्थित गांव अमरपुर के निकट 12 दिसंबर को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक के बड़े भाई राकेश सिंह निवासी गांव महावतपुर ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुरसान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को उनका छोटा भाई सुरेश चंद्र, विष्णु निवासी महावतपुर, रामप्रकाश निवासी बहादुरपुर भूप बाइक से मुरसान जा रहे थे। अमरपुर गांव के निकट सड़क के किनारे खड़े होकर बात करने लगे।
इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने गलत साइड में आकर तीनों को टक्कर मार दी। जिससे सुरेश चंद्र की मौके पर मौत हो गई, विष्णु और रामप्रकाश घायल हो गए। घायलों का इलाज आगरा में हो रहा है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। संवाद