फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A procession was taken out to awaken women's power.

Aligarh News: नारी शक्ति को जागृत करने को निकाली शोभायात्रा

Thu, 04 Jun 2026 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out to awaken women's power.
गार्गी कन्या गुरुकुल भैया चामड़ में चल रहे आत्मोदय कन्या शिविर के अंतर्गत नारी शक्ति को जागृत करने के लिए बुधवार को कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। गुरुकुल की संचालिका डॉ.मनु आर्या के नेतृत्व में ब्रह्मचारिणियों द्वारा लाठी, तलवार, लेजम, आसन-स्तूपों आदि का प्रदर्शन किया। योगेश कुमार अग्रवाल, कृष्णकांत सिंघल, गोपी सेठ, डॉ.सतेंद्र कुमार तथा पथवारी मंदिर कमेटी द्वारा वीरांगनाओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शिविर में वेदमंत्रों की ध्वनि से निद्रा का त्याग किया गया। शिक्षिका रोहिणी ने सूर्य नमस्कार व भूमि नमस्कार का अभ्यास कराया। आचार्य अरुण कुमार ने मन की एकाग्रता व तनाव निवारण के लिए ध्यान का प्रशिक्षण दिया। शोभायात्रा में आचार्य धर्मवीर मुमुक्षु, आचार्य राजहंस, स्वामी जगदीश्वरानंद, स्वामी प्राणदेव, चंद्रपाल आर्य, उमेश आर्य, अनिल आर्य, सेवानिवृत्त एडीएम राजवंत राजौरा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed