फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A permit system will be implemented for e-rickshaws and auto-rickshaws.

Aligarh News: ई-रिक्शा व ऑटो के लिए लागू होगी परमिट व्यवस्था

Sun, 21 Dec 2025 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
A permit system will be implemented for e-rickshaws and auto-rickshaws.
शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अब ई-रिक्शा और ई-ऑटो के संचालन के लिए परमिट व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। शासन के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने इस दिशा में कार्यवाही तेज कर दी है।
विज्ञापन




शासन ने प्रदेश भर के शहरों में ई-रिक्शा संचालन को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इस क्रम में अलीगढ़ के आरटीओ को शहर की वर्तमान स्थिति, रूट और वाहनों की संख्या पर आधारित अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपनी होगी। इसके आधार पर ही ई-रिक्शा के संचालन के लिए नए कड़े नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन




शहर में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या न केवल जाम का कारण बन रही है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी यह बड़ा खतरा हैं। आंकड़ों के मुताबिक शहर में वर्तमान में अनुमानित 13 हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनमें से लगभग पांच हजार ई-रिक्शा फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रशासन का मानना है कि ''परमिट व्यवस्था'' लागू होने से न केवल इनकी संख्या पर लगाम लगेगी, बल्कि अवैध रूप से चल रहे रिक्शों को भी बाहर किया जा सकेगा।




शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई व्यवस्थाएं होनी हैं। ई-रिक्शा के लिए परमिट व्यवस्था लागू करने के संबंध में विवरण जुटा रहे हैं। शासन के जो भी निर्देश हैं, उनके मुताबिक काम किया जाएगा। - दीपक शाह, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed