{"_id":"6ae2681cbf6ff100d000c043","slug":"a-new-foot-overbridge-will-be-built-at-aligarh-railway-station-aligarh-news-c-2-gur1004-1100469-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन।
- फोटो : Archive
अलीगढ़ जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नया फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाने की तैयारी है। इसके लिए सर्वे पूरा कर प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। मंजूरी और बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
अलीगढ़ जंक्शन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए कई बार लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और भारी सामान लेकर चलने वालों को अधिक परेशानी होती है। नया फुट ओवरब्रिज बनने से आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।
पुराने फुट ओवरब्रिज पर बढ़ता है दबाव
स्टेशन पर ट्रेनों के आने और रवाना होने के समय मौजूदा फुट ओवरब्रिज पर भीड़ बढ़ जाती है। लिफ्ट और एस्केलेटर बंद होने पर यात्रियों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है। इससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को परेशानी होती है। कम समय में दूसरी ट्रेन पकड़ने या प्लेटफार्म बदलने पर दिक्कत और बढ़ जाती है। मौजूदा फुट ओवरब्रिज की लंबाई करीब 400 मीटर है। इसमें प्लेटफॉर्मों तक पहुंचने के लिए कई मोड़ हैं। प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज में प्रत्येक प्लेटफॉर्म तक जाने का रास्ता होगा और मोड़ भी कम होंगे। इसकी चौड़ाई 12 मीटर रहेगी। इसकी लंबाई भी पुराने फुट ओवरब्रिज से कम होगी।
विज्ञापन
शहर की ओर आने-जाने में भी मिलेगी सुविधा
नया फुट ओवरब्रिज सातों प्लेटफॉर्म को शहर से जोड़ने की योजना के तहत बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को स्टेशन के एक हिस्से से दूसरे हिस्से और शहर की ओर आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। भीड़ का दबाव कम होने और यात्रियों का समय बचने की उम्मीद है।
- सातों प्लेटफॉर्म को शहर से जोड़ने के लिए नए फुट ओवरब्रिज का सर्वे पूरा हो चुका है। प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। मंजूरी, बजट और निर्माण की समयसीमा तय होने के बाद काम शुरू होगा। इससे प्लेटफॉर्म बदलने और भीड़ के बीच आवागमन में राहत मिलेगी। — डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे।