फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A murder case filed against five people after death of a youth

Aligarh News: मझोला बंबा के पास मिला शव, राहुल की मौत पर पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 02 Dec 2025 05:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 05:51 PM IST
सार

युवक का शव बंबा के पास मिला था। युवक को फोन कर बुलाने और शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई थी। बाद में मामले में अन्य लोगों को भी शामिल होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई।

विज्ञापन
A murder case filed against five people after death of a youth
गंगीरी कोतवाली - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगीरी के गांव मझोला निवासी राहुल की मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। राहुल का शव मझोला बंबा के पास 29 नवंबर की रात 12 बजे संदिग्ध हालत में मिला था।

विज्ञापन


पुलिस ने हादसा मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही देर रात एक बजे उसके घर पहुंचकर खबर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गंगीरी थाने पहुंच गए थे। गांव के एक युवक राहुल को फोन कर बुलाने और शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। बाद में मामले में अन्य लोगों के भी शामिल होने का आरोप पिता मानिक चंद्र की ओर से लगाते हुए तहरीर दी गई। 
विज्ञापन


एसआई देवेश कुमार ने बताया कि गांव मझोला निवासी रामू सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed