फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A morsel was in his mouth... the teacher breathed his last right there in his chair

Aligarh News: मुंह में था निवाला... कुर्सी पर ही थम गई शिक्षक की सांस

Sun, 20 Sep 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A morsel was in his mouth... the teacher breathed his last right there in his chair
 सहायक अध्यापक संतोष कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : samvad
धनीपुर ब्लॉक के गांव भूतपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को क्लासरूम में खाना खा रहे सहायक अध्यापक संतोष कुमार (45) की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। वह गांधी पार्क थाना क्षेत्र के डोरीनगर निवासी रामदास के पुत्र और विद्यालय के प्राइमरी विंग में तैनात थे। आशंका है उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे शिक्षक कक्षाओं में पढ़ाने में व्यस्त थे। इसी दौरान कक्षा तीन का एक छात्र संतोष के बेहोश होने की जानकारी देने पहुंचा। मौके पर शिक्षक अचेत हालत में हिचकियां लेते मिले। मेज पर टिफिन खुला था और उनके मुंह में निवाला था। हार्ट अटैक की आशंका में साथी शिक्षकों ने सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें होश नहीं आया।
विज्ञापन

एंबुलेंस से संतोष को हरदुआगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से पं. दीनदयाल अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विभागीय अधिकारियों और परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अध्यापक की खाना खाते समय तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें तत्काल सीएचसी और दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। -अनिवेश कुमार, सीओ अतरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed