फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A month and a quarter has passed, the wheat procurement center in Chandaus has not opened.

Aligarh News: सवा महीना बीत गया, नहीं खुला चंडौस में गेहूं क्रय केंद्र

Mon, 11 May 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A month and a quarter has passed, the wheat procurement center in Chandaus has not opened.
चंडौस के क्षेत्रीय सहकारी समिति के गोदाम पर पसरा सन्नाटा।सरकारी गेहूं क्रय केंद्र - फोटो : samavd
जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद भी कस्बा और ब्लॉक चंडौस में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। पूर्व में यहां पर दो क्रय केंद्र हुआ करते थे। क्रय केंद्र न होने के कारण किसानों को अपना गेहूं स्थानीय दुकानदारों को औने-पौने भाव में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है अथवा खुर्जा दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं एवं किसानों का कहना है कि पूरे जिले में गेहूं क्रय केंद्र खुले हुए करीब सवा महीना बीत गया है, लेकिन पीसीएफ के अधिकारी कह रहे हैं स्टाफ की कमी के चलते चंडौस में अब क्रय केंद्र नहीं खुल सकता। जबकि गभाना ब्लॉक के गभाना में एक, सोमना में दो, पिसावा में एक, करनपुर में एक, कुल पांच क्रय केंद्र खोले गए हैं। चंडौस ब्लॉक के अंतर्गत 62 ग्राम पंचायतें आती हैं।
विज्ञापन

भाजपा के सह कोषाध्यक्ष हरवेंद्र गुप्ता सुशील ने बताया कि जिलाधिकारी ने शीघ्र ही चंडौस में गेहूं क्रय केंद्र खोलने का आश्वासन दिया है। अमृतपुर के पूर्व प्रधान डॉ.मानवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि किसानों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द चंडौस में क्रय केंद्र खुलना चाहिए। अमृतपुर निवासी किसान भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि यह पहली बार हुआ है कि चंडौस में गेहूं क्रय केंद्र अभी तक नहीं खोला गया है। ओगीपुर के किसान लोकेंद्र चौहान ने बताया कि किसानों को सरकारी समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर गेहूं बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- चंडौस के आसपास कई क्रय केंद्र खुले हुए हैं लेकिन स्टाफ की कमी के चलते चंडौस में क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है। एआर कोऑपरेटिव से बात कर गेहूं क्रय केंद्र खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।- अनाकुल जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed