फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A man reached to SSP office with poisen

जहर खाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा रिक्शा चालक

Thu, 14 Jan 2016 01:45 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 14 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
A man reached to SSP office with poisen

सासनी गेट इलाके के जयगंज का शिक्शा चालक सटोरिये के उत्पीड़न से तंग आकर जहर खाकर एसएसपी के कार्यालय पहुंच गया। वहां जब पता लगा कि इसने जहर खा रखा है तो पुलिस के हाथपैर फूल गए। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  देर रात युवक अस्पताल से भाग गया।

विज्ञापन

सासनी गेट के मोहल्ला जयगंज लड़िया निवासी तोताराम रिक्शा चलाता है। वह पुलिस का मुखबिर भी है। सन 2010 में उसने एक सटोरिये के संबंध में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से ही वह सटोरिया तोताराम से रंजिश मानने लगा। 31 दिसंबर की रात को सटोरिये ने तोताराम को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी शिकायत तोताराम ने थाना पुलिस से की, लेकिन थाना पुलिस ने तोताराम की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। 

विज्ञापन

इस बीच सटोरिया तोताराम को लगातार धमकाता रहा। उसकी धमकियों से तंग आकर तोताराम बुधवार को जहर खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया और इलाका पुलिस की शिकायत की। वहां पर उसकी हालत को देखते हुए पहले उसे अस्पताल लाया गया। साथ ही सटोरिये के खिलाफ कार्रवाई के लिए इलाका पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed