फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A Man died during Dabish, stone-pelting at Naurangabad post

दबिश के दौरान युवक की मौत, नौरंगाबाद चौकी पर पथराव-हंगामा

Mon, 25 Jan 2021 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
A Man died during Dabish, stone-pelting at Naurangabad post
रवि का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
गांधीपार्क थानाक्षेत्र की नटवाली गली में रविवार देर रात दबिश के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए नौरंगाबाद चौकी के सामने शव रखकर हंगामा कर दिया। इस दौरान चौकी पर ईंट-पत्थर व कांच की बोतलें भी फेंकी गईं। कुछ वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। बाद में अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल, पोस्टमार्टम कराया जाना तय हुआ है। इधर, पुलिस का कहना है कि वे लोग रवि के घर नहीं गए थे। उसकी मौत हृदयाघात से हुई है।
विज्ञापन

नट वाली गली निवासी 27 वर्षीय रवि पुत्र राजू पर आरोप था कि वह गांजा बेचता था। एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के चार मुकदमों में भी वह नामजद था। उसके पिता का आरोप है कि शाम साढ़े छह बजे नौरंगाबाद पुलिस घर आकर रवि को साथ ले जाने लगी। इस दौरान मारपीट से रवि की तबियत बिगड़ गई। इस पर पुलिस उसे छोड़कर चली गई। बाद में परिवार के लोग रवि को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसे हृदयाघात से मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे परिवार वाले शव लेकर नौरंगाबाद चौकी के पास आ गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने चौकी पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे। रोडवेज बस सहित कुछ वाहनों के भी शीशे तोड़ दिए। सूचना पर गांधी पार्क, सासनी गेट, सिविल लाइंस पुलिस, क्वार्सी थाने से पुलिस फोर्स पहुंचा। लोगों को समझाकर मामला शांत किया। परिवार वाले वहां से शव लेकर घर चले गए। इसके बाद मोहल्ले में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार, पीएसी सहित पहुंचे। एसपी सिटी, एसपी क्राइम ने परिवार वालों से बातचीत की। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा बिक्री को लेकर रवि की निगरानी जारी थी। जिला अस्पताल उसकी मौत हृदयाघात से होना बता रहा है। शव के पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी
बहन-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
रवि की पत्नी नीतू और बहन घटना के बाद से बदहवास हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। रवि चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। बहन का आरोप है कि भाई के अवैध धंधे के चलते थाना पुलिस उससे हर माह वसूली करने भी आती थी। रवि के एक बेटी व एक बेटा है। पिता जलाली में मीट की दुकान चलाते हैं। परिजनों की मांग है कि उनको बतौर मुआवजा 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी दी जाय।

नौरंगाबाद जीटी रोड पर जाम लगाकर हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस कर्मी।

नौरंगाबाद जीटी रोड पर जाम लगाकर हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस कर्मी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed