{"_id":"5e177e898ebc3e87ee3bc4d9","slug":"a-man-died-after-drunk-acid-aligarh-news-ali2236163109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में युवक ने किया पिया तेजाब, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में युवक ने किया पिया तेजाब, मौत
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की मधुवन कॉलोनी के एक युवक ने बुधवार शाम को नशे की हालत में भूलवश पानी के धोखे में तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। यहां बृहस्पतिवार तड़के उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा।
मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाला प्रेमचंद शर्मा (39) पुत्र राकेश शर्मा निवासी मधुवन कॉलोनी, क्वार्सी की पत्नी मीना ने बताया कि पति शाम के समय शराब के नशे में घर पर आए थे।
परिवार के अन्य लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी उन्होंने टॉयलेट साफ करने के लिए बंद बोतल में रखा तेजाब पानी समझकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई। तत्काल उनकी जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। परिवार में तीन बच्चे हैं। पति की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के मुताबिक शव परिवार वालों को सौंप दिया है।