फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A living person was shown as dead in government documents

Aligarh News: सरकारी कागजों में जिंदा व्यक्ति को मृत दर्शाया

Sun, 22 Feb 2026 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A living person was shown as dead in government documents
खाद्य पूर्ति विभाग ने एक जीवित व्यक्ति को सरकारी दस्तावेजों में 'मृत' घोषित कर दिया। इस लापरवाही से उक्त व्यक्ति को न केवल सरकारी राशन मिल रहा है और न आयुष्मान योजना का लाभ।
विज्ञापन


गांव तहारपुर निवासी मनोहर के लिए सरकारी सिस्टम परेशानी बनकर खड़ा हो गया है। विभाग की ओर से 2024 में मनोहर को मृत दर्ज कर दिया। उनका नाम राशन कार्ड से काट दिया गया। जबकि वह जीवित हैं। अधिकारियों के सामने खुद के जिंदा होने का सबूत दे रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा मनोहर को दोहरी मार के रूप में भुगतना पड़ रहा है, जिसमें राशन कार्ड से नाम कटने के कारण उन्हें और उनके परिवार को मिलने वाला सरकारी अनाज बंद हो गया है। मनोहर का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, लेकिन दस्तावेजों में 'मृत' होने के कारण उन्हें अस्पताल में इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। तहारपुर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एसडीएम सिसिर कुमार सिंह ने बताया है कि मामला संज्ञापन में है। जांच कराई जा रही है। राशन कार्ड में संशोधन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed