फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A girl who was thrown from the roof died, a soldier was sent to jail

Aligarh News: छत से फेंकी गई युवती की मौत, सैन्यकर्मी को भेजा जेल

Sat, 27 Jul 2024 04:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
A girl who was thrown from the roof died, a soldier was sent to jail
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के शक्ति विहार इलाके में सैन्यकर्मी के मकान की तीसरी मंजिल से फेंकी गई युवती मोनिका की शुक्रवार शाम को मौत हो गई। उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। वहीं, दोपहर में आरोपी सैन्यकर्मी देवेंद्र को जेल भेज दिया गया। अब मुकदमे में धाराएं बदलने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन





घटना बुधवार देर शाम की है, जब सैन्यकर्मी देवेंद्र व उसका शिक्षक भाई जख्मी हालत में युवती को बाइक से लेकर जा रहे थे। तभी लोगों ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया था और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया था। गंभीर रूप से घायल युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जानकारी पर बृहस्पतिवार को कासगंज क्षेत्र के गांव बेघला कोफ्ता से युवती की मां मीरा, भाई व बहन आदि मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे, जिन्होंने अपनी बेटी की पहचान 19 वर्षीय मोनिका के रूप में की थी।
विज्ञापन




उन्होंने अपने रिश्तेदार सैन्यकर्मी देवेंद्र, उसकी सास व चचिया ससुर जगपाल उर्फ गप्पाल पर युवती को छत से फेंकने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि वह बीमारी का उपचार कराने के बहाने बेटी को यहां लाए थे और उस पर जबरन शादी का दबाव बनाया। बात न मानने पर उसे तीसरी मंजिल से फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंस्पेक्टर बन्नादेवी पंकज मिश्रा के अनुसार, युवती को मृत घोषित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। मुकदमे में नामजद देवेंद्र को फिलहाल हमले के मुकदमे में जेल भेजा गया है। अब विवेचना में धाराएं बदलने की प्रक्रिया होगी। बाकी अन्य नामजदों की तलाश जारी है।






गंभीर थीं चोटें, ठीक से नहीं हुआ उपचार

मां मीरा देवी ने बताया कि उनके पति की पूर्व में मौत हो चुकी है। सात बच्चों में पांच बेटी व दो बेटों में मोनिका चौथे नंबर की थी। खेती व मजदूरी से परिवार चल रहा है। बेटी के सिर, गर्दन व हाथ में गंभीर चोट लगी थी, जबड़ा टूट गया है। इसलिए वह ठीक से होश में भी नहीं आई थी। डॉक्टरों ने बेहतर तरीके से उपचार भी नहीं किया। इसी के चलते उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed