Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A girl living in a live-in relationship was strangled to death

Aligarh News: लिव इन में रह रही युवती की गला घोंटकर हत्या, किराये के घर में मिला शव, साथी युवक गायब

Fri, 04 Jul 2025 12:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 12:20 PM IST
सार

युवती एक युवक के साथ किराये के कमरे में लिव इन  में रहती थी। वह युवक वहां से गायब हो गया। युवती का शव कमरेमें पड़ा मिला। पोस्टमार्टम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती की मृत्यु गला दबाए जाने के कारण हुई। गला अंदर की ओर फटा पाया गया है।

विज्ञापन
A girl living in a live-in relationship was strangled to death
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में महुआ खेड़ा के बघेल नगर के एक मकान में एक युवक के संग लिव-इन में रह रही युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 3 जुलाई सुबह उसका शव किराये के कमरे में पड़ा मिला। उसके साथ रहने वाला युवक गायब था। मकान स्वामी की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार की ओर से देर रात तक कोई आरोप नहीं लगाया गया।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार की पुष्पा देवी धनीपुर में किराये पर रहती हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनकी शादी खुर्जा के श्रीचंद्र से हुई। उससे पांच बच्चे हुए। श्रीचंद्र की मृत्यु के बाद उसने तालानगरी में मजदूरी करने वाले राजवीर सिंह से दूसरी शादी कर ली। उसकी बड़ी बेटी ज्योति (26) छह माह से कृष्णा नाम के युवक संग बघेल नगर में तोताराम के मकान में किराये पर लिव-इन में रह रही थी। 
विज्ञापन


3 जुलाई सुबह उसका शव कमरे में मिला। परिवार ने पोस्टमार्टम से भी इन्कार कर दिया, लेकिन उसकी आंख व कंधे पर चोट के चलते पुलिस ने मजिस्ट्रेट निगरानी में वीडियोग्राफी के बीच पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा। युवती के साथ रहने वाले युवक के विषय में पता चला कि वह पूर्व में बन्नादेवी में चोरी में जेल गया था। घटना के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पोस्टमार्टम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती की मृत्यु गला दबाए जाने के कारण हुई। गला अंदर की ओर फटा पाया गया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार मृत्यु पर संदेह चोटों के आधार पर था। इसीलिए पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed