फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A girl from Moradabad reached Chhara to marry her lover

Aligarh News: प्रेमी से शादी करने छर्रा पहुंची मुरादाबाद की युवती

Wed, 21 May 2025 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A girl from Moradabad reached Chhara to marry her lover
प्रेम प्रसंग में मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र की एक युवती मंगलवार को प्रेमी से शादी करने कस्बा छर्रा आ गई। युवती के परिवार में जानकारी मिलने से खलबली मच गई। युवती को कस्बा छर्रा निवासी जीजा अपने घर ले गया। देर शाम दोनों के परिजनों में शादी कराने को लेकर सहमति बन गई।
विज्ञापन




मुरादाबाद के थाना कटघर के एक मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय युवती का लगभग तीन वर्ष से कस्बा छर्रा के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती मुरादाबाद में एक रेडीमेड की दुकान पर नौकरी करती है। युवक कस्बा की सब्जी मंडी में परचूनी की दुकान करता है।
विज्ञापन




युवती की एक बहन भी कस्बा छर्रा में रहती है। वह जब अपनी बहन के यहां आई थी, तभी मोहल्ले के ही युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। युवती के मुताबिक मंगलवार को परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह परिजनों से सैलरी लेकर आने की कहकर बस में बैठकर छर्रा आ गई। युवती के घर नहीं आने पर परिजनों ने छर्रा में रहने वाली युवती की बहन को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बहन और जीजा अपने साथ उसे घर ले गए। युवती द्वारा पूरी कहानी बताने और छर्रा के युवक से शादी की जिद पर अड़ने पर युवक के परिजनों से बातचीत की। पहले तो थोड़ा विरोध हुआ लेकिन बाद में देर शाम दोनों परिवारों में शादी करने की बात को लेकर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed