फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A Girl Drunk Acid

किशोरी ने पानी के धोखे में पिया तेजाब, गंभीर

Fri, 21 Feb 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
A Girl Drunk Acid
महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र के महमूद नगर में बृहस्पतिवार की शाम को एक किशोरी ने पानी के धोखे में तेजाब पी लिया। किशोरी को उल्टियां होने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे गंभीर हालत में जेेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वाकया शाम पांच बजे करीब का है। तमशीन पुत्री स्व: जमील निवासी महमूद नगर, देहली गेट अपने कमरे मेें सो रही थी। मां घर की सफाई करने में व्यस्त थी। इसी बीच तमशीन की आंख खुली और वह पानी पीने को कमरे से बाहर आई। यहां उसने नींद में एक बोतल में भरे तेजाब को पानी समझकर पी लिया। तमशीन की कुछ देर में ही हालत बिगड़ गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से तमशीन को गंभीर हालत के चलते जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर किया है। परिवारीजनों के मुताबिक बेटी की हालत फिलहाल गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed