{"_id":"69470e2ad81b4505260bbdca","slug":"a-gas-cylinder-exploded-causing-the-roof-and-walls-to-collapse-and-a-fire-to-break-out-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-101530-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गैस सिलिंडर फटने से छत-दीवारें गिरीं, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गैस सिलिंडर फटने से छत-दीवारें गिरीं, लगी आग
Sun, 21 Dec 2025 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
गांव सिंहपुर में शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से एक घर में आग लग गई। धमाके के साथ सिलिंडर के टकराने से कमरे की छत और दीवारें गिर गईं। बगल वाले कमरे की दीवारों में भी दरारें आ गईं। वहीं आग लगने से घरेलू सामान सहित एक पड़रा जलने से घायल हो गया।
गांव निवासी बेनामी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी धीनू गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। कुछ दूरी पर सिलिंडर रखा था। अचानक सिलिंडर में लगे रेगुलेअर में आग लग गई। उनकी पत्नी सहित अन्य परिजन ने आग बुझाने की कोशिशें कीं लेकिन आग बुझ न सकी। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए और रेगुलेटर में लगी आग बुझाने का उन्होंने भी प्रयास किया।
आग न बुझने पर सभी परिजन सहित पड़ोसी डर के मारे घर के बाहर निकल आए। कुछ देर में ही तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि लगा बम फटा है। इससे कमरे की छत और दीवारें गिर गईं। टिनशेड ध्वस्त हो गई। छत पर लटकने वाला पंखा दो टुकड़ों में बट गया। बगल वाले कमरे की दीवारों में भी दरारें आ गईं। धमाके के साथ ही घर में आग लग गई, जिससे घरेलू सामान सहित घर के अंदर बंधा एक पड़रा जलने से घायल हो गया है।
विज्ञापन
सूचना पर विजयगढ़ थाना पुलिस के साथ ही लेखपाल अमित कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित बेनामी ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना से तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उनका परिवार बेहद परेशान है।