फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A friend murdered his wife with an ax because of his love affair

Aligarh News: पत्नी से प्रेम संबंधों में दोस्त ने कुल्हाड़ी से की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार कर भेजे जेल

Thu, 29 Feb 2024 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 29 Feb 2024 02:25 AM IST
सार

मृतक की पत्नी और आरोपी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस पर परिवार में कई बार कहासुनी हुई। युवक अपनी ननिहाल में एक तेरहवीं भोज में शामिल होने गई थी। इसी दौरान पत्नी और प्रेमी ने योजना बनाई। आरोपी ने सिर पर पीछे से कुल्हाड़ी का घातक वार किया जिससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
A friend murdered his wife with an ax because of his love affair
पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

27 फरवरी की सुबह ओगर गांव में घूरे से बरामद शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी से प्रेम संबंधों के चलते दोस्त ने ही कुल्हाड़ी से काटकर जयवीर सिंह की हत्या की थी। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


गांव ओगर निवासी 35 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र नेम सिंह का शव 27 फरवरी को घर से करीब सौ मीटर दूर एक घूरे में दबा मिला था। मृतक के पिता ने अपनी पुत्रवधू अंशू और बेटे के दोस्त दुष्यंत सिंह के बीच संबंध होने और उक्त दोनों द्वारा ही हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो घटना की परतें खुलती चली गईं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जयवीर की पत्नी और दुष्यंत के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस पर परिवार में कई बार कहासुनी हुई। दुष्यंत और जयवीर दोस्त थे तो वह घर भी आता रहता था। अंशु अपनी ननिहाल में एक तेरहवीं भोज में शामिल होने गई थी। इसी दौरान दोनों ने योजना बनाई। 23 फरवरी की रात करीब नौ बजे दुष्यंत सिंह अपने साथ जयवीर को लेकर खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौका निकालकर उसने सिर पर पीछे से कुल्हाड़ी का घातक वार किया जिससे जयवीर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने मृतक के घर से सौ मीटर की दूरी पर ही सड़क किनारे पड़े घूरे के ढेर को फावड़े से खोदकर उसी में शव दबा दिया था। 27 फरवरी को शव का एक पैर बाहर निकल आया जिससे लोगों की नजर पड़ गई और मामले का खुलासा हो गया। सीओ शुबेंदु सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed