फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A fire in 1250 bigha wheat crop in Aligarh

अलीगढ़ में आग से 1250 बीघे गेहूं की फसल जली

Fri, 20 Apr 2018 02:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 20 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
A fire in 1250 bigha wheat crop in Aligarh
फसल जलने के बाद खेत में उठता धूआं। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के किसानों के लिए गुरुवार काला दिन साबित हुआ। गभाना, जवां और अकराबाद में किसानों के गेहूं की साढ़े 12 सौ बीघे की फसल जलकर राख हो गई। गभाना में अज्ञात कारणों से12 सौ और अकराबाद में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से करीब 50 बीघे की फसल जल गई। फसल जलने से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग बुझाने के प्रयास में एक ग्रामीण भी झुलस गया।
विज्ञापन


गुरुवार  को मध्यान्ह 12 बजे ग्वालरा, थाना गभाना के एक किसान के खेत में आग लग गई। उस वक्त तेज हवा चल रही थी। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग गिरधरपुर, नगला वीरिया, कोटा दाऊदपुर नगरिया, दाऊदपुर खुर्द, कोटा नगरिया के किसानों के खेतों में फैल गई।
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए  ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से गेहूं की फसल को जोतना शुरू कर दिए। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जब तक आग पर काबू पाया जाता, 12 सौ बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग बुझाने के लिए धर्मेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह निवासी दाऊदपुर कोटा नगरिया अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, लेकिन लपटों की चपेट में आकर झुलस गए, जिन्हें प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की सूचना पाने पर बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, एसडीएम गभाना रेनू सिंह, तहसीलदार कौशल कुमार पहुंच गए। विधायक ने पीड़ित किसानों से आर्थिक मदद करने का वादा किया। एसडीएम रेनू सिंह ने किसानों को नुकसान का मुआवजा दिलाने को हल्का लेखपालों से नुकसान का जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नानउ निवासी दो सगे भाइयों सुरेशपाल व सोमवीर पुत्रगण राजवीरसिंह के खेत के बीचो-बीच होकर एचटी लाइन निकल रही है। गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे तेज हवा चलने से तार आपस में टकरा गए, जिससे उठी चिंगारी सुरेश के खेत में खड़ी गेंहू की फसल में गिर गई। इससे सुरेश का 17 बीघे व ओमवीर के पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई।

तेज हवा के कारण आग की लपटें और फैल गईं जिससे राधेश्याम पुत्र सूरजपाल का चार बीघे, राजपाल सिंह पुत्र जोदपाल सिंह की पांच बीघा, रमेश पाल पुत्र कल्यान सिंह की ढाई बीघा, साहब सिंह पुत्र प्यारेलाल की ढाई बीघा, राकेश सिंह पुत्र विजय सिंह का आठ बीघे एवं ओमपाल पुत्र तिलक सिंह का सात बीघे खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। रेनू सिंह, एसडीएम गभाना का कहना है कि आग से करीब 1200 बीघे फसल का नुकसान हुआ है। इसका लेखपालों के माध्यम से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नानउ निवासी दो सगे भाइयों सुरेशपाल व सोमवीर पुत्रगण राजवीरसिंह के खेत के बीचो-बीच होकर एचटी लाइन निकल रही है। गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे तेज हवा चलने से तार आपस में टकरा गए, जिससे उठी चिंगारी सुरेश के खेत में खड़ी गेंहू की फसल में गिर गई। इससे सुरेश का 17 बीघे व ओमवीर के पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई।


तेज हवा के कारण आग की लपटें और फैल गईं जिससे राधेश्याम पुत्र सूरजपाल का चार बीघे, राजपाल सिंह पुत्र जोदपाल सिंह की पांच बीघा, रमेश पाल पुत्र कल्यान सिंह की ढाई बीघा, साहब सिंह पुत्र प्यारेलाल की ढाई बीघा, राकेश सिंह पुत्र विजय सिंह का आठ बीघे एवं ओमपाल पुत्र तिलक सिंह का सात बीघे खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। रेनू सिंह, एसडीएम गभाना का कहना है कि आग से करीब 1200 बीघे फसल का नुकसान हुआ है। इसका लेखपालों के माध्यम से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed