{"_id":"6a2ae5db066bc411ed072d0e","slug":"a-factory-check-post-collapses-during-a-storm-guard-death-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तेज आंधी ने ली सुरक्षा गार्ड की जान, जेके सीमेंट फैक्टरी की चेक पोस्ट गिरने से दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तेज आंधी ने ली सुरक्षा गार्ड की जान, जेके सीमेंट फैक्टरी की चेक पोस्ट गिरने से दबकर मौत
Thu, 11 Jun 2026 10:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:15 PM IST
सार
इंद्रजीत जेके सीमेंट फैक्टरी में गार्ड के पद पर नौकरी करते थे। आंधी से बचने के लिए वह चेक पोस्ट के बराबर में आकर खड़े हो गए। तेज आंधी के कारण चेक पोस्ट गिर गई और इंद्रजीत उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
जेके सीमेंट फैक्टरी के मृतक सुरक्षा गार्ड इंद्रजीत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवां में 10 जून की रात साढ़े 12 बजे के करीब आई तेज आंधी ने एक सुरक्षा गार्ड की जान ले ली। आंधी से साथा चीनी मिल के पास स्थित जेके सीमेंट फैक्टरी की चेक पोस्ट गिर गई। इसमें दबकर ड्यूटी पर तैनात गार्ड इंद्रजीत (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन
बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के बदरपुर निवासी इंद्रजीत लगभग तीन साल से जेके सीमेंट फैक्टरी में गार्ड के पद पर नौकरी करते थे। बुधवार की रात्रि को भी वह चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे थे। आंधी से बचने के लिए वह चेक पोस्ट के बराबर में आकर खड़े हो गए। तेज आंधी के कारण चेक पोस्ट गिर गई और इंद्रजीत उसके नीचे दब गए। जब गार्ड पुष्पेंद्र ने फोन किया तो उनका फोन नहीं मिला। इस पर जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि इंद्रजीत चेक पोस्ट के नीचे दबे हुए हैं। पुष्पेंद्र ने इसकी सूचना सिक्योरिटी हेड जितेंद्र को दी।
विज्ञापन
सूचना पर वह वहां पहुंचे और आनन-फानन इंद्रजीत को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया।
विज्ञापन
फैक्टरी के पास ही किराए के मकान में रहते थे इंद्रजीत
जितेंद्र फैक्टरी के पास ही किराए के मकान में परिवार सहित रहते थे। बताया जाता है कि यह वह दो भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। बचपन में ही उनके माता-पिता का निधन हो गया था। जितेंद्र पर एक चार वर्ष की बेटी है। फैक्टरी के एचआर अंकुर गुलावट ने बताया कि मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी। उनकी पत्नी के लिए पेंशन की व्यवस्था भी की जाएगी। एसओ जवां धीरज कुमार ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।