{"_id":"680d0f2288c1180271053969","slug":"a-dumper-loaded-with-soil-hit-two-scorpio-cars-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: ढाबे पर खड़ी दो स्कार्पियों कार में मिट्टी से लदे डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, युवती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: ढाबे पर खड़ी दो स्कार्पियों कार में मिट्टी से लदे डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, युवती समेत तीन घायल
Sat, 26 Apr 2025 10:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:21 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे के टप्पल कट पर उतरने के बाद परिवार वाले और रिश्तेदार जलपान के लिए एक ढाबे पर रुक गए। गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी थी। कुछ लोग कार में ही बैठे थे, कुछ ढाबे पर गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने दोनों कारों में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक शाह आलम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर 25 अप्रैल रात टप्पल कट के पास स्थित एक ढाबे पर खड़ी दो स्कार्पियों कारों में मिट्टी से लदे डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। दूसरी कार में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। चालक के नशे में होने की वजह से हादसा होने की बात सामने आ रही है। हादसे में मरने वाले शाह आलम (19) भुजपुरा अलीगढ़ के रहने वाले थे। शाह आलम की रिश्ते की बहन रोजी बेबी (22) पुत्री रज्जाक निवासी भुजपुरा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतक और घायल परिवार व रिश्तेदारों के साथ दो स्कॉर्पियो कारों से दिल्ली में एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे और हादसे के वक्त वापस अलीगढ़ लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के टप्पल कट पर उतरने के बाद यह जलपान के लिए एक ढाबे पर रुक गए। गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी थी। कुछ लोग कार में ही बैठे थे, कुछ ढाबे पर गए हुए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने दोनों कारों में टक्कर मार दी। हादसे में घायल शाह आलम, रोजी बेबी, खालिद और शारिक को पुलिस ने जेवर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से इन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार रात दो बजे शाह आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई। रोजी बेबी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी टप्पल अरुण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।