{"_id":"67608d5ef1ef72fcbd070cc4","slug":"a-consignment-of-liquor-going-from-sonipat-to-agra-was-caught-one-arrested-aligarh-news-c-56-1-sali1016-124128-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सोनीपत से आगरा जा रहा शराब का जखीरा पकड़ा, 750 लीटर हरियाणा मार्का की शराब बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सोनीपत से आगरा जा रहा शराब का जखीरा पकड़ा, 750 लीटर हरियाणा मार्का की शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Tue, 17 Dec 2024 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:58 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 33 पेटी बोतल, 35 पेटी हाफ, 90 बोतल खुली हुईं सहित कुल मिलाकर करीब 750 लीटर हरियाणा मार्का की शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी और पकड़ी गई शराब
- फोटो : पुलिस
विस्तार
चंदपा पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से आगरा जा रहा शराब का जखीरा मीतई के निकट से पकड़ा है। पुलिस ने करीब 750 लीटर रॉयल ग्रीन विस्की हरियाणा-दिल्ली मार्का की बरामद की है। पुलिस ने शराब की तस्करी के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रागिब हसन निवासी फूल वाला तालाब बड़ौत जिला बागपत बताया। चालक रागिब हसन ने बताया कि बरामद ट्रक का मालिक निर्भय सिंह निवासी गांव ढींढला थाना परतापुर जिला मेरठ है। वह हरिओम नामक व्यक्ति से मिलकर शराब की तस्करी हरियाणा व दिल्ली से आगरा से बिहार तक करता है।
विज्ञापन
शराब की बिक्री से जो भी मुनाफा होता है, उसे आरोपी आपस में बराबर बांट लेते हैं। उसको भी शराब की आपूर्ति करने के एवज में वेतन के अतिरिक्त कुछ रुपये भी मुनाफे के तौर पर दे देते हैं। वह इनके साथ मिलकर काफी समय से शराब की तस्करी कर रहा है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ थाना एक्सप्रेस वे कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लोग कई राज्यों में शराब की तस्करी करते हैं। इनमें से वह प्रमुख रूप से हरियाणा, दिल्ली, बिहार व उत्तर प्रदेश में शराब की तस्करी करते हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 33 पेटी बोतल, 35 पेटी हाफ, 90 बोतल खुली हुईं सहित कुल मिलाकर करीब 750 लीटर हरियाणा मार्का की शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। एक ट्रक व मोबाइल फोन भी आरोपी के पास से बरामद किया गया है।