Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A concrete house collapsed due to lightning

Aligarh News: बिजली गिरने से पक्का मकान ढहा, बाल-बाल बचे परिजन और मवेशी, लाखों का हुआ नुकसान

Fri, 08 May 2026 12:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 08 May 2026 12:46 PM IST
सार

बिजली एक मकान पर गिरी। मकान का एक हिस्सा गिर गया। उसके नीचे रखा लाखों का सामान दब गया। इस दौरान परिवार के सदस्य और पशु बाहर थे। जिसके कारण वे सभी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
A concrete house collapsed due to lightning
बिजली गिरने से ढहा मकान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अतरौली के गांव खानपुर में 8 मई तड़के करीब 4:00 बजे बिगड़े मौसम के दौरान बिजली गिरने से महेश चंद शर्मा का पक्का मकान भरभराकर गिर गया। मकान में रखा इंजन, चारा काटने की मशीन, अनाज की कुठिया और अन्य सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन


पीड़ित महेश चंद शर्मा ने बताया कि रोजाना की तरह तड़के उन्होंने बरामदे में बंधे  मवेशियों को चारा खिलाने के लिए बाहर निकाल दिया था। वही हिस्सा बिजली गिरने से पूरी तरह ढह गया। मलबे में डीजल इंजन, चारा काटने की मशीन, करीब 10 कुंतल गेहूं, बाजरा रखने की कुठिया, चारपाई और घरेलू सामान बकर नष्ट हो गया। महेश चंद ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर लेखपाल और ग्राम प्रधान अनिल चौधरी मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील में भेज दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और आवास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले दो दिन से क्षेत्र में बादल गरजने के साथ बारिश हो रही है। किसानों और ग्रामीणों से अपील की गई है कि खराब मौसम में पेड़ों और कच्चे मकानों से दूर रहें। तहसीलदार राजेश वर्मा ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद आपदा राहत कोष से नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed