{"_id":"6a0e25b96fcc0a4b0f024b8f","slug":"a-category-station-passengers-are-not-getting-basic-facilities-aligarh-news-c-2-gur1004-978217-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ए श्रेणी का स्टेशन.. यात्रियों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ए श्रेणी का स्टेशन.. यात्रियों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में बंद पड़े पंखे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन ए श्रेणी में शामिल है। इसके बावजूद यात्रियों को यहां बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्टेशन पर प्रथम श्रेणी का वेटिंग रूम तो बना हुआ है, लेकिन उसमें एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वेटिंग रूम में केवल पंखे की ही सुविधा है। यहां एसी तो दूर कूलर तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में भीषण गर्मी में ट्रेनों के देरी से आने पर यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
यात्रियों का कहना है कि ट्रेनें अक्सर देरी से आती हैं। ऐसे में परिवार, बुजुर्ग और बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ता है, लेकिन वेटिंग रूम में न तो पर्याप्त साफ-सफाई रहती है और न ही बैठने की समुचित व्यवस्था। कई यात्रियों की शिकायत है की कि एसी वेटिंग रूम में पीने के पानी के अलावा चार्जिंग पॉइंट जैसी सुविधाएं नहीं मिलती हैं।
यात्री पंकज कुमार, रविंद्र कुमार व गीता सिंह ने बताया कि रेलवे के बड़े अधिकारी निरीक्षण करने आते हैं, लेकिन दौरा कर चले जाते हैं। यहां यात्री सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही स्टेशन ए श्रेणी का है, लेकिन सुविधाएं सामान्य स्टेशन जैसी भी नहीं हैं। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है, जल्द ही सुधार दिखाई दिखेगा।