{"_id":"5d657ba18ebc3e014471f9ef","slug":"a-boy-jumped-in-front-of-train-died-aligarh-news-ali211996151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से विवाद के चलते किशोर ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से विवाद के चलते किशोर ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग, मौत
विज्ञापन
साहिल मलिक का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY OFFICE
जनपद के इगलास थाना क्षेत्र के सहारा खुर्द गांव के रहने वाले एक किशोर ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। जीआरपी ने शव के पास से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान कर परिवार को घटना की जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया।
साहिल मलिक (17) पुत्र यासीन मलिक निवासी सहारा खुर्द, इगलास अपने पिता के साथ दो वर्ष पहले गांव से गुड़गांव चला गया था। वहां रहकर दोनों बाप-बेटे कारपेंटर का काम करने लगे। जीआरपी कर्मियों के मुताबिक साहिल के दादा से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों किसी बात को लेकर पिता ने साहिल को डांट दिया। गुस्से में वह तीन दिन पहले गांव आ गया।
परिवार के समझाने पर मंगलवार की सुबह वापस गुड़गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। अलीगढ़ जंक्शन से उसे दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार होना था। मगर, यहां उसने छर्रा अड्डा पुल के नीचे जाकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता यासीन मलिक के अनुसार साहिल चार भाई और एक बहन के बीच तीसरे नंबर का था। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।