{"_id":"6-9239","slug":"Aligarh-9239-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट वृद्धि पर 'ब्रेक' के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट वृद्धि पर 'ब्रेक' के आसार
Aligarh
Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। डीएस कॉलेज में एडमिशन का सपना संयोगे छात्र-छात्राओं झटका लगने की आशंका है। कॉलेज में सीट वृद्धि की संभावना क्षीण होती जा रही है। अभी तक विश्वविद्यालय से भी कोई निर्देश कॉलेज को नहीं प्राप्त हुआ है।
सीट वृद्धि को लेकर युवा रालोद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन, एनएसयूआई, एनएफयूएसआई और अन्य संगठनों से जुड़े छात्र पिछले दो महीने से आंदोलन कर रहे है। यहां के कई विधायकों व भाजपा नेताओं ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई। बाद में विश्वविद्यालय ने एसवी कॉलेज और टीकाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए और बीएससी में सीट वृद्धि की अनुमति दे दी। लेकिन डीएस कॉलेज को आज तक सीट वृद्धि से संबंधित निर्देश नहीं मिला। इससे यहां दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। डीएस कॉलेज के एडमिशन इंचार्ज डा. वाईपी सिंह ने बताया कि सरकारी नियमों के मुताबिक एक सेक्शन में न्यूनमत 60 और अधिकतम 80 छात्रों को रखा जा सकता है। डीएस कॉलेज में पिछले कई वर्षो से अधिकतम 80 छात्रों के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। सीट वृद्धि होने पर यहां सेक्शन बढ़ाने होंगे। फिलहाल सेक्शन वृद्धि की संभावना नगण्य है क्योंकि इसके लिए स्टाफ भी चाहिए।