{"_id":"8107","slug":"Aligarh-8107-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 लाख खर्च, फिर भी सड़कों पर कूड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 लाख खर्च, फिर भी सड़कों पर कूड़ा
Aligarh
Updated Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ (ब्यूरो)। महानगर को क्लीन बनाने के लिए कूड़ा उठाने की व्यवस्था एटूजैड के हवाले की गई थी, लेकिन इसमें सुधार नहीं हुआ। नगर निगम कूड़ा उठाने के नाम पर एटूजैड को 32 लाख रुपये प्रतिमाह से भी अधिक का भुगतान कर रहा है। हाल यह है कि महानगर के पॉश इलाके मैरिस रोड, विद्या नगर कॉलोनी की सड़कों पर भी कूड़े के ढेर दिखाई देंगे। पॉश इलाकों का नहीं बल्कि मलिन बस्तियों का भी बुरा हाल है। शहर के घने बाजारों में भी पूरे दिन भर कूड़ा उठता रहता है, भले ही जाम लगे या फिर कूड़ा उठाते वाहनों से कूड़ा उड़कर लोगों के ऊपर गिरे, इसको कोई देखने वाला नहीं। लोग अब नई मेयर शकुंतला भारती से सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन