{"_id":"7418","slug":"Aligarh-7418-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने ही दिया था दगा, फेसबुक पर उतारी इज्जत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने ही दिया था दगा, फेसबुक पर उतारी इज्जत
Aligarh
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के कारोबारी घराने की युवती को कॉलगर्ल करार देते हुए फेसबुक पर अश्लील एकाउंट किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पड़ोसी और साथ पढ़ने वाले पुराने मित्र ने ही बनाया था। जब पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ और पुलिस ने युवक के परिवार से संपर्क किया तो युवक के परिजन युवती के परिवार पर समझौते का दबाव बनाने लगे। इसे लेकर कई घंटे तक मशक्कत चली। मगर काफी मान-मनौव्वल के बाद भी युवती का परिवार समझौते को तैयार नहीं हुआ और देर रात इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गौर हो कि महानगर के गांधीपार्क इलाके के कारोबारी परिवार की बेटी स्नातक करने के बाद आगे पढ़ाई की तैयारी कर रही थी। तभी उसे कॉलगर्ल करार देते हुए किसी ने उसका अश्लील फेसबुक एकाउंट बना दिया। उस पर घर का पता व मोबाइल नंबर भी दर्ज था। इसी बीच उसे बदनाम करने के इरादे से धमकी भरा पत्र भी उसके घर भेजा गया। यह मसला जब चर्चाओं में आया तो उसके घर युवती से संपर्क करने वाले आने लगे और फोन कॉल आने लगीं। इस पर जब परिवार को सच्चाई पता चली तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। पुलिस जांच में यह पता चल गया कि यह गंदी हरकत उसके पड़ोसी उस युवक ने की है, जो महानगर के एक करोबारी परिवार से ताल्लुक रखता है और युवक कभी उसके साथ पढ़ा करता था। इसके पीछे उसका मकसद बेइज्जती का बदला लेना था, क्योंकि युवती ने उसकी बेहूदगियों को देखकर बात करना बंद कर दिया था। एसओ गांधीपार्क के अनुसार फिलहाल इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आईटी एक्ट की तकनीकियों के मुताबिक विवेचना के दौरान आरोपी का नाम मुकदमे में बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन