{"_id":"7406","slug":"Aligarh-7406-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ्! बदहाल सड़कों से जूझे विदेशी मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ्! बदहाल सड़कों से जूझे विदेशी मेहमान
Aligarh
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। थाईलैंड के राजदूत पीसन मानवावट सोमवार को दिल्ली से अलीगढ़ एएमयू आने के लिए रवाना हुए। बदहाल रास्ते ने उनके काफिले के सदस्यों को कुछ ज्यादा ही थका दिया। उनके काफिले के वाहनों की रंगत बिगड़ गई। रास्ते में काफिले की एक गाड़ी जुगाड़ की चपेट में आने से बची। सिकंद्राबाद से पहले रोड पर एक ट्रक पलट गया, जिससे वह दो घंटे जाम में फंसे रहे। रास्ते में एक लग्जरी गाड़ी के लो फ्लोर से गड्ढों के पत्थर उछल कर टकराते रहे। उसमें बैठे सदस्य असहज होते रहे। किसी तरह अलीगढ़ आने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन