{"_id":"7398","slug":"Aligarh-7398-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्र है! गलत हाथों में जाने से बची शीतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्र है! गलत हाथों में जाने से बची शीतल
Aligarh
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर में कहीं मानव तस्करी के जुड़ा कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं। यह अंदेशा महानगर में आए दिन हो रही बच्चों के गायब होने की घटनाओं पर गौर करने से होता है। रविवार सुबह भी एक नशेड़ी रघुवीरपुरी इलाके से घर के बाहर खेल रही तीन साल की शीतल का हाथ पकड़कर चल दिया। वह तो कुछ ही देर में पुलिस व परिवार सक्रिय हो गया और बच्ची को नशेड़ी के साथ पकड़ लिया। बाद में बेहोशी में झूमते नशेड़ी को जिला अस्पताल में भेज दिया। उधर रात में भी रेलवे स्टेशन के पास एक महिला को इसी तरह की बातें करते सुना था। रघुवीरपुरी चौकी इंचार्ज के अनुसार किराने की दुकान करने वाले राकेश की तीन साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह अचानक गायब हो गई। कुछ ही देर में जब पुलिस व परिवार सक्रिय हुआ तो देखा कि बारहद्वारी के निकट एक नशेड़ी उसे हाथ पकड़कर ले जा रहा था। इस पर नशेड़ी को पकड़ लिया और शीतल को परिवार के सुपुर्द कर दिया। जब नशेड़ी से पूछताछ की कोशिश हुई तो उसकी जबान लड़खड़ाने लगी और बेहोशी जैसी स्थिति थी। इस पर उसे जिला अस्पताल में भरती करा दिया। उसके होश में आने पर ही उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन