{"_id":"6-22142","slug":"Aligarh-22142-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलायतन विवि के तीन छात्रों ने बंगलूरू में पढ़ा शोधपत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलायतन विवि के तीन छात्रों ने बंगलूरू में पढ़ा शोधपत्र
Aligarh
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के तीन इंजीनियरिंग छात्रों ने अपना शोध पत्र बंगलूरू में आयोजित 10 वीं आईआरएफ इंटरनेशनल कांग्रेस में प्रस्तुत किया। आईआरएजे के तत्वावधान में आयोजित कांफ्रेंस में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र अमन रिशु, हिमांशु कुशवाह और अक्षय दुबे के इस संयुक्त शोध पत्र में एल्यूम्युनियम की कास्टिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन किया गया है। इसके अंतर्गत एल्यूम्युनियम और मैग्नीशियम अलॉयज के विभिन्न गुण, एसएसआर तकनीक और डीसीआरसी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत अध्ययन करते हुए इसके परिणामों के बारे में बताया गया है। आईआरएफ की ओर से इस शोध पत्र को प्रमुखता के साथ प्रकाशित भी किया गया है। कुलपति डा. सुरजीत पाबला ने तीनों छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन