{"_id":"6-21247","slug":"Aligarh-21247-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर में निषेधाज्ञा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर में निषेधाज्ञा लागू
Aligarh
Updated Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। उप जिला मजिस्ट्रेट खैर प्रवीण कुमार लक्षकार ने तहसील खैर में तत्काल प्रभाव से निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह निषेधाज्ञा 15 सितंबर तक लागू रहेगी। तहसील खैर क्षेत्र में अराजक तत्वों द्धारा असंवैधानिक मांगों को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है।
----------------
पल्स पोलियो रैली 13 सितंबर को
अलीगढ़। पल्स पोलियो कार्यक्रम में जन जागरूकता के लिए रैली 13 सितंबर को नगर में निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह रैली मलखान सिंह जिला चिकित्सालय से आरंभ होकर सराय हकीम, बारहद्वारी होते हुये उपरकोट जामा मस्जिद के सामने तक जाएगी। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भाग लेंगे।
-------------
राजनीतिक पेंशन का स्थानांतरण 30 तक करने के आदेश
अलीगढ़। राष्ट्रीयकृत बैंकों को केंद्रीय राजनीतिक पेंशन का 30 सितंबर तक स्थानांतरण किए जाने के आदेश किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्य कोषाधिकारी ने केंद्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेंशन ले रहे पेंशनरों से कोषागार आकर अपने प्रपत्रों को पूर्ण करने का अनुरोध किया है।