{"_id":"6-19610","slug":"Aligarh-19610-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन होगी माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन होगी माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती
Aligarh
Updated Thu, 19 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक खुशखबरी है। अब उन्हें शिक्षक पद पर आवेदन करने के लिए ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी होगी। फॉर्म जमा करने को डाकघर या बैंक की लंबी-लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। चयन बोर्ड के भर्ती प्रक्रिया के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अगले एक हफ्ते में इसे लागू भी कर दिया जाएगा।
टीजीटी-पीजीटी भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े को रोकने, चयन बोर्ड के काम में पारदर्शिता लाने और काम के बोझ को कम करने के लिए भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। शिक्षक चयन बोर्ड के प्रभारी आशाराम यादव ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जिस पर शासन की मंजूरी की भी मुहर लग गई है। अगले एक हफ्ते में कैबिनेट की बैठक में भी इसके मंजूर हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि भर्ती के दौरान लाखों आवेदन पत्र आते हैं। जिन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। साथ ही मेरिट बनाने में भी आसानी रहेगी। किसी तरह का कोई फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा।
इतना ही नहीं आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन लेने से ड्राफ्ट के एक्सपायर होने का भी डर नहीं रहेगा। उनका कहना है कि प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी मिलते ही वर्ष 2011 की लंबित चल रही भर्ती आनलाइन शुरू कर दी जाएगी।