{"_id":"6-18281","slug":"Aligarh-18281-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज
Aligarh
Updated Wed, 09 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगढ़। बुधवार सुबह जब अमर उजाला आपके हाथों में होगा तो अलीगढ़ संसदीय सीट के लिए मतदान शुरू होने में केवल 24 घंटे का समय शेष रह जाएगा। 10 अप्रैल के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नौ अप्रैल बुधवार को नुमाइश मैदान से मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मंगलवार को अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वीके सिंह ने यहां पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पूर्व की व्यवस्थाएं पूरी कीं। उन्होंने मेज कुर्सी सजवा कर यहां अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठाने की व्यवस्थाएं मुकम्मल कराईं। उन्होंने अपने अधीनस्थों को निर्देश देकर बुधवार की तैयारियां पूरी कराईं। नुमाइश मैदान में वाहनों की पार्किंग कराई गई है। यहां पर पीने के पानी, बिजली का कनेक्शन और बिजली की वैकल्पिक आपूर्ति की जा रही है।
बुधवार सुबह से ही यहां पर ईवीएम मशीन, कंट्रोल पैनल चेक कर पोलिंग पार्टियाें को दिए जाएंगे। सुबह से शाम तक पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा, ताकि वह रात तक अपने-अपने मतदान केंद्र तक पहुंच जाएं। मतदान केंद्रों पर पहुंच कर पार्टियां अपने-अपने उपकरण लगाएंगी और सुबह समय से मतदान कराने की तैयारियां करेंगे। सुबह 6 बजे से 6.20 बजे तक मॉक पोल होगा और इसके बाद मतदान शुरू होगा। मॉक पोल में सभी पार्टियों के एजेंट के सामने ही ईवीएम मशीनों की टेस्टिंग के लिए फर्जी मतदान कराया जाएगा। जब पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप में चल रही होगी तो ईवीएम मशीनों को फिर से जीरो पर लाकर वोटिंग कराई जाएगी। अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। प्रेक्षकों और चुनाव ड्यूटी में तैनात सेेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपने निरीक्षण बढ़ा दिए हैं।