फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फिर कैसे रखें निष्पक्ष चुनाव की आस

फिर कैसे रखें निष्पक्ष चुनाव की आस

Tue, 25 Mar 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 25 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। बेशक निर्वाचन आयोग निष्पक्ष चुनाव का दंभ भर रहा है। मगर अपने जिले में यह संभव हो पाएगा या नहीं कहना मुश्किल है। बात साफ है कि जिले में थानेदारों की तैनाती में मानकों की अनदेखी की गई है। यह बात सोमवार को आगरा जोन के आईजी डॉ. आशुतोष पांडेय ने मीडिया के सवालों पर स्वीकारी और यह भी कह दिया कि बेशक यह विभागीय लापरवाही है और इसकी जांच कराई जाएगी। मगर अब सब कुछ आयोग के हाथ में है। पूरा ब्योरा आयोग को भेजा जा चुका है। यहां पुलिस लाइंस के मनोरंजन सदन में चुनावी तैयारियों पर मीटिंग को संबोधित करने आए आईजी से जब मीडिया ने बातचीत शुरू की तो निष्पक्ष चुनाव के सवाल पर उनसे यही पूछा गया कि जिले में थानेदारों की तैनाती में मानक पूरे नहीं हैं। एक बिरादरी विशेष के 50 प्रतिशत दरोगाओं को थानेदार बना रखा है। इस पर आईजी ने जवाब दिया कि थानों की पोस्टिंग का मसला उनसे जुड़ा नहीं है। इसकी जानकारी जिले से सीधे प्रदेश मुख्यालय को दी जाती है। फिर भी पिछले दिनों पूरे प्रदेश में जिलों में थानेदार बनने योग्य दरोगाओं का चिह्नीकरण हुआ था। हो सकता है उसमें अलीगढ़ रह गया हो। इसकी विभागीय जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन के मसले से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कहीं भी नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस लाइंस के पास ही एक पार्टी विशेष के प्रत्याशी कार्यालय पर प्रचार सामग्री लगाकर आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर भड़काऊ प्रचार के मामले में कहा कि इस संबंध में गूगल आदि के मुख्यालय वार्ता की जाएगी और किसी को इस तरह के प्रचार से शिकायत है तो वह पुलिस से शिकायत कर सकता है। कुछ थानेदारों पर प्रत्याशी या पार्टी विशेष का समर्थक बनकर काम करने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed