{"_id":"6-16497","slug":"Aligarh-16497-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणब दा आज आएंगे, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणब दा आज आएंगे, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा
Aligarh
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और सूबे के राज्यपाल बीएल जोशी शुक्रवार को एएमयू में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देते हुए रिहर्सल किया गया और ब्रीफ मीटिंग में अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। एडीजी सुरक्षा विश्वजीत महापात्रा और डीआईजी प्रकाश डी की मौजूदगी में ब्रीफ मीटिंग हुई, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को तमाम हिदायतों और सुझाव के साथ दौरे के समय बेहद गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। करीब चार घंटे की माथापच्ची के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा प्लान को अंतिम रूप दिया।
पुलिस लाइन परिसर में हुई ब्रीफ मीटिंग में डीएम राजीव रौतेला, एसएसपी धर्मवीर यादव, एडीएम सिटी डीएस सचान, एडीएम प्रशासन शत्रुघ्न सिंह, एडीएम वित्त वीके सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसपी क्राइम शकीलुज्जमा और बाहर से आए अधिकारी आदि मौजूद रहे। सबसे बड़ा फोकस मोबाइल पर व्यस्तता न रहने और वर्दी को साफ-सुथरा रखने पर रखा गया है। बैठक में सुझाव दिया गया कि कर्मचारी एक घंटे मोबाइल बंद रखें और अधिकारी साइलेंस पर रखें। सर्दी होने के कारण वर्दी पर नीला ब्लैजर पहनने का सुझाव दिया गया। ब्रीफ मीटिंग के बाद फुल ड्रैस रिहर्सल हुआ, जिसमें लाल-नीली बत्तियों का काफिला हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक गया।