{"_id":"6-16330","slug":"Aligarh-16330-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों अभ्यर्थियों की परीक्षा छूटी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों अभ्यर्थियों की परीक्षा छूटी, हंगामा
Aligarh
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में अव्यवस्थाओं के कारण दर्जनों अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। प्रवेश पत्र पर गलत पता होने के कारण अभ्यर्थी भटकते रहे और परीक्षा देने से चूक गए। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। उधर महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज मदारगेट पर परीक्षा देने आए दो छात्र ओएमआर शीट लेकर भाग गए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
महेशपुर फाटक पर आरपीएस इंटर कॉलेज के 300 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अतरौली का पता लिखा हुआ था। सभी अभ्यर्थी सुबह अतरौली पहुंच गए। वहां जब उन्हें जानकारी हुई कि उनके परीक्षा केंद्र का पता गलत है तो हंगामा करने लगे। बाद में अधिकारियों की मदद से उन्हें अपने वास्तविक केंद्र का पता चला। जैसे तैसे वह अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इसी तरह एचबी इंटर कॉलेज के छात्रों ने पूर्व में ही अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए थे, लेकिन परीक्षा निरस्त हो गई और पुन: तिथि घोषित होने पर उनके केंद्र बदल गए। इस बार उनका केंद्र केएमवी इंटर कॉलेज अतरौली के बजाय एसवी कॉलेज हो गया। काफी भटकने के बाद अभ्यर्थी देरी से एसवी कॉलेज पहुंच सके जिससे वह परीक्षा देने से चूक गए। परीक्षार्थियों ने यहां हंगामा किया।
इधर, महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज मदार गेट से पीयूष और पवन नाम के दो छात्र अपनी ओएमआर सीट ही लेकर भाग गए। इंस्पेक्टर कोतवाली के अनुसार इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। परीक्षा के दौरान डीआईजी प्रकाश डी, एसएसपी धर्मवीर यादव, एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसपीआरए आशाराम यादव, एसपी क्राइम शकीलुज्जमा के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी जायजा लेते रहे। डीआईजी ने स्टेशन और बस स्टैंड पहुंचकर वहां हंगामा कर रहे छात्रों को समझाया।