फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गांव की गलियों से निकलकर दीक्षा बनी स्टेट खिलाड़ी

गांव की गलियों से निकलकर दीक्षा बनी स्टेट खिलाड़ी

Wed, 09 Oct 2013 05:37 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Wed, 09 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। धनीपुर ब्लॉक के सेहौर की दीक्षा शर्मा गांव की गलियों से निकलकर प्रदेश में जनपद का नाम रोशन कर रहीं हैं। इनका हौसला देखने लायक है। टीकाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज की एमए प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा कबड्डी की मजी हुई खिलाड़ी हैं। मैदान में इनकी चीते सी फुर्ती देखने लायक होती है। एक महीने पूर्व दीक्षा लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता खेल कर लौटी हैं। कॉलेज की गेम्स लीडर का कार्य देख रही दीक्षा कहती हैं कि कबड्डी बचपन से खेलती आ रही हूं। रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज की मैडम ने मेरे खेल की सराहना की और आगे बढ़ने को प्रेरित किया। टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में मंजू लता मैडम ने हौसला अफजाई की। अब कबड्डी में नेशनल खेलने की तैयारी कर रही हूं। वह कहती हैं कि कबड्डी की टीम ठीक से बने तो यहां की टीम स्टेट चैंपियन बन सकती है। दीक्षा कबड्डी के अतिरिक्त हैंडबॉल की भी स्टेट प्लेयर हैं। पिछले वर्ष उसका चयन नार्थ जोन के लिए भी हुआ था। राह चलती छात्राओं पर फव्तियां कसे जाने तथा माहौल से वह दुखी है और कहती है कि लड़कियों को स्पोर्ट्स में आना चाहिए। इससे वह मजबूत बनेगी और विपरित परिस्थितियों का सामना बहादुरी से कर पाएंगी। वह पीसीएस अधिकारी बनकर भ्रष्टाचार का खात्मा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed