{"_id":"6-15346","slug":"Aligarh-15346-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजीलाल के प्रतिष्ठानों पर छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजीलाल के प्रतिष्ठानों पर छापा
Aligarh
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के प्रतिष्ठित मिठाई कारोबारी कुंजीलाल दालसेव के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर मंगलवार शाम को वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारा। यह छापे सेंटर प्वाइंट, फूल चौराहा और जयगंज स्थिति गोदाम पर मारे गए। तीन टीमों में शामिल कुछ सोलह अधिकारियों ने यहां ब्रिकी सहित दूसरे कागजात देखे और उन्हें अपने साथ ले गए।
एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर जेके चौधरी ने बताया कि कई दिनों से लगातार यह शिकायत मिल रही थी यहां से बिक्री होने वाली मिठाई के बिल नहीं दिए जाते हैं। इसलिए मंगलवार शाम को छापामार कार्रवाई कर तीनों स्थानों से कागजात, स्टॉक और मिठाई की अलग-अलग वैरायटी का रेट लिया गया है। फर्म के संचालकों ने अपनी दो करोड़ की बिक्री के कागजात पेश किए हैं लेकिन बिक्री अनुमानित रूप से काफी ज्यादा है। ऐसे में वैट की चोरी का पता बाद में लगेगा। उन्होंने बताया कि नियमित लेखा पुस्तिका, अंतर प्रतिष्ठान के बिल, स्टॉक का रजिस्ट्रर नहीं मिला है। इसके लिए फर्म से जवाब मांगा है। कुंजीलाल फर्म के अनिल गोयल ने बताया कि वाणिज्य कर की एसआईबी की टीम ने रुटीन सर्वे किया है। सभी कागज ठीक मिले हैं। अब नियमानुसार कार्रवाई होगी।