{"_id":"6-13987","slug":"Aligarh-13987-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में ताले लटकने की नौबत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में ताले लटकने की नौबत
Aligarh
Updated Tue, 16 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। दूसरे जिलों को 301 शिक्षकों को रिलीव किए जाने के बाद अब अलीगढ़ के स्कूलों में ताले लटकने की नौबत आ गई है। इन शिक्षकों की तीन साल पहले तैनाती हुई थी और इस साल मनचाहे जिले में तैनाती कर दी गई। इसी तर्ज पर अलीगढ़ में भी शिक्षक आ रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या 176 ही है। पहले से ही शिक्षकों का टोटा था, स्कूलों में एक-एक शिक्षक तैनात थे, ऐसे में 100 से अधिक स्कूलों में पढ़ाई पर असर पड़ेगा।
बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश पर गैर जनपद तबादले होने के कारण सोमवार को बीएसए दफ्तर में कार्यमुक्त के आदेशों का वितरण किया गया। कुछ शिक्षकों के न आने के कारण कार्यमुक्त के आदेश उन्हें नहीं मिल सके। जो शिक्षक बीएसए दफ्तर पहुंच गए उन्होंने अपने-अपने आदेश प्राप्त कर लिए। हालांकि विभागीय अफसर अन्य शिक्षकों का समायोजन भी कर सकते हैं। इनके अलावा करीब ढाई सौ शिक्षक पहले से ही रिटायर हो चुके हैं।