{"_id":"6-13248","slug":"Aligarh-13248-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी
Aligarh
Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। वर्ष 2007 में फैजाबाद और अन्य स्थानों पर कोर्ट में हुए बम ब्लास्ट में आरोपी रहे खालिद मुजाहिद की पुलिस हिरासत में मौत पर एएमयू में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला गया और उसको श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च गुरुवार को मौलाना आजाद लाइब्रेरी से शुरू हुआ और बाब-ए-सैयद पर समाप्त हुआ। वक्ताओं ने कहा कि खालिद के खिलाफ जब कोई सबूत नहीं मिलने से उसकी रिहाई तय हो गई तो उसकी हत्या कर दी गई। वक्ताओं ने सपा सरकार से मांग की कि वह इस मामले की जांच सीबीआई से कराए। कैंडल मार्च में मौजूद छात्र नेताओं ने इस प्रकरण में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की गई। इस मामले को लेकर शुक्रवार को छात्र यूनिवर्सिटी जामा मस्जिद से यूनिवर्सिटी सर्किल तक जुमे की नमाज के बाद शांति मार्च निकालेंगे। दूसरी ओर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के एसएम कयाम ने भी आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन