फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दिखावटी रही प्रशासनिक तैयारी

दिखावटी रही प्रशासनिक तैयारी

Tue, 26 Mar 2013 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 26 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में करोड़ों का धंधा करने वाले नकल माफिया को रोकने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां दिखावटी साबित हो रही हैं। शनिवार को अतरौली तहसील में एक सिपाही के परीक्षा केंद्र पर नकल कराने की जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को होने वाली परीक्षा के लिए खासी तैयारी की थी। लेकिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बेखौफ माफिया ने छात्रों को जहां जमकर नकल कराई वहीं, वसूली भी की। इस दौरान अतरौली तहसील में अफसरों की सक्रियता न के बराबर ही रही।
विज्ञापन

शनिवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान एक सिपाही के चार्ट से नकल कराने की जानकारी होने के बाद रविवार को प्रशासनिक अफसरों में अफरातफरी मच गई। प्रशासनिक अफसरों ने रविवार देर रात अतरौली तहसील के परीक्षा केंद्रों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों में फेरबदल करने का फैसला लेने के साथ ही स्पेशल टीम को परीक्षा केंद्रों पर जाने के निर्देश दिए। बावजूद इसके सोमवार को हाईस्कूल सुबह की पाली में चित्रकला और शाम की पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र में माफिया ने छात्रों से उगाही करने के बाद नकल कराई। इस दौरान प्रशासनिक अफसरों पर सुस्ती की छायी रही। वहीं, सूत्रों की मानें तो परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों में भी फेरबदल नहीं हुआ। उधर, शाम की पाली में जरूर कुछ अफसर परीक्षा केंद्रों पर नकल की जांच करने गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed