{"_id":"6-12196","slug":"Aligarh-12196-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की गाड़ी से ब्लैक फिल्म उतरवाई, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की गाड़ी से ब्लैक फिल्म उतरवाई, चालान
Aligarh
Updated Fri, 22 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। छर्रा से भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह को ब्लैक फिल्म चढ़ी गाड़ी लेकर एसएसपी ऑफिस आना महंगा पड़ गया। एसएसपी ने उनकी गाड़ी का चालान कराने के बाद शीशों पर चढ़ी काली फिल्म उतरवा दी। इतना ही नहीं, एसएसपी ने उनके साथ आईं भाजपा जिलाध्यक्ष मीना कुमारी और अन्य सदस्य को भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को बताया।
गुरुवार दोपहर पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह और अन्य भाजपाई एसएसपी से वार्ता करने उनके दफ्तर पहुंचे। बातचीत के बाद एसएसपी अपनी गाड़ी से कहीं जाने लगे, तभी उन्होंने परिसर में ब्लैक फिल्म चढ़ी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी देखी। वह उतरे और उस गाड़ी के पास पहुंच गए। उन्होंने चालक से पूछा तो उसने गाड़ी के बारे में बताया। इस पर एसएसपी ने सीओ द्वितीय को उक्त गाड़ी का चालान कराने और फिल्म उतरवाने के निर्देश दिए। सीओ ने ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर सौ रुपये का चालान कराया और स्कॉर्पियो पर चढ़ी काली फिल्म उतरवा दी। डॉ. राम सिंह का कहना था कि उन्होंने पहले ही अपने ड्राइवर से फिल्म उतरवाने के लिए कहा था, लेकिन वह भूल गया।
काली फिल्म चढ़ी गाड़ी लेकर आना पड़ेगा भारी
जिले भर में सत्ता पक्ष और गैर सत्ताधारी कई जनप्रतिनिधियों की गाड़ियों पर भी ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई हैं। एसएसपी की कार्रवाई से साफ हो गया है कि अगर अन्य जनप्रतिनिधि भी अगर ब्लैक फिल्म चढ़ी गाड़ी लेकर उनके दफ्तर आते हैं तो उन पर भी कार्रवाई होगी।